चमत्कार:सहारनपुर में रचा गया* *इतिहास मात्र 24 घंटे में तैयार हुआ मकान डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद पत्रकार का तैयार करवाया मकान

चमत्कार:सहारनपुर में रचा गया* *इतिहास मात्र 24 घंटे में तैयार हुआ मकान     डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद पत्रकार का तैयार करवाया मकान

सहारनपुर (संवाददाता)।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अनुरोध पर डेरा सच्चा सौदा के द्वारा *आशियाना* मुहिम के तहत एक जरुरतमंद पत्रकार के मकान के निर्माण मात्र 24 घंटे में पूर्ण करने का ऐतिहासिक एवम बेमिसाल कार्य किया है डेरा सच्चा सौदा की सेवा और परोपकार की भावना की न केवल चारो ओर प्रशंसा हो रही है बल्कि लोग इस मुहिम को देखने भी पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा एक अपने एक जरूरतमंद साथी के मकान के निर्माण हेतु वरिष्ठ पत्रकार ऋषिपाल अरोड़ा के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन को पत्र भेजा गया था ।

जानकारी के मुताबिक विगत 4 नवंबर को जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के प्रबंधन को पत्र मिला तो मात्र कुछ ही देर में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी अगले ही दिन यानी शनिवार को दो दर्जन से भी अधिक सेवादारों ने ईट, बजरी रेता आदि समान के साथ पत्रकार के मल्हीपुर रोड़ स्थित प्लॉट पर पहुंच कर मकान निर्माण कार्य का शुरू गया। पहले दिन मात्र छह घंटे में आधे से ज्यादा दिवारी खड़ी कर दी गई और आज दुसरे दिन भी छह घंटे की सेवा में सभी दीवार पूरी कर दी गई है। बाकी 12 घंटो के मकान का लेंटर लिपाई प्लास्टर आदि का 

कार्य पूरा कर इतिहास रचने की तैयारी है।

 सेवादारों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के संत गुरु राम रहीम द्वारा 144 सेबा भाव के कार्य किए जाते हैं जिसके अंतर्गत गरीब कन्या का विवाह गरीबों का आवास भोजन वस्त्र आदि की व्यवस्था होती है साथ ही निराश्रित गरीब व्यक्ति का उपचार भी कराया जाता है डेरा सच्चा सौदा पिछले 20 वर्षों से यह कार्य कर रहा है।

सेवादारो में मुख्य रूप से सोनू इंसा राहुल इंसा ओमपाल इंसा नीरज इंसा सुरेंदर इंसा धरमवीर इंसा संजीव इंसा रूबी इंसा बिजेंदर इंसा सुरेंद्र इंसा कौशल इंसा शुभम इंसा पच विंदर इंसा राजकुमार इंसा रेखा इंसा अंजना इंसा शीला इंसा विमला इंसा जयमाला इंसा अनीता इंसा सहित आदि सेवादार प्रमुख रूप से कार्य में लगे रहे।