राज्यमंत्री केपी मलिक व अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुधीर मान ने पदयात्रा के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

राज्यमंत्री केपी मलिक व अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुधीर मान ने पदयात्रा के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत| नगर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा कर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर मान के पक्ष में जनसंपर्क किया गया। नगर के पत्थर वाली मंडी स्थित प्रत्याशी सुधीर मान के कार्यालय से अग्रसेन मूर्ति होते हुए गांधी रोड़, नेहरू मूर्ति होते फूंस वाली मस्जिद से मुख्य बाजार से कोताना रोड़ पर समाप्त हुई। 

तीन घंटे चली पदयात्रा के दौरान दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा पदयात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गयी।इस दौरान समर्थकों व भाजपाइयों में काफी उत्साह दिखाई दिया | वहीं भाजपा प्रत्याशी ने सभी वर्गों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर राज्यमंत्री केपी मलिक भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर, पूर्व राज्यमंत्री सहाब सिंह, निवर्तमान चेयरमैन डॉ अमित राणा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित हिन्द केसरी सुभाष पहलवान, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा,डॉ कुलप्रकाश, बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, अनिल तोमर, डॉ नीरज कौशिक, निशांत किरठल, नगर निकाय के प्रभारी प्रमोद सैनी अट्टा, सचिन जैन,  अमित जैन, सत्यबीर बड़का आदि भी मौजूद रहे |