जेल मे डबल मर्डर केस मे तत्कालीन जेलर सहित 7 अधिकारियो, पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगो को उम्रकैद की सजा 

जेल मे डबल मर्डर केस मे तत्कालीन जेलर सहित 7 अधिकारियो, पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगो को उम्रकैद की सजा 

जालौन कोर्ट ने उरई जेल में 20 मार्च 2010 को बंदी प्रिन्स अहमद और नासिर की हत्या के मामले में तत्कालीन जेलर, 7 पुलिसकर्मी और उनके साथियो को सजा हुई है। जज ने जेलर नत्थू सिंह के साथ राम मनोरथ, रामशरण, राजकुमार, निवेंद्र, अनिल शर्मा, शशिकांत तिवारी, सुघर सिंह, सत्यभान, राजा, राजू, अखिलेश, मुन्ना, रामनारायण को उम्रकैद की सजा सुनाई।बाकी 8 आरोपियों को आज न्यायालय द्वारा सात सात साल की सजा सुनाई गई। इन सभी पर आरोप था कि जेलर नत्थू सिंह ने अवैध वसूली का प्रयास किया था, पैसे न देने पर नासिर और प्रिन्स की हत्या करवा दी गई थी।