भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की बैठक सलाई गांव में संपन्न हजारों लोगों ने लिया भाग


हापुड़ 
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की बैठक हापुड़ ब्लॉक के गांव गोंदी सलाई में संपन्न हुई जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और संगठन के अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता इरकान चौधरी मेरठ मंडल अध्यक्ष सलीम प्रधान को गुलदस्ता देकर व हार पहना कर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा संगठन के किसी भी पदाधिकारी मजदूरों किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा सरकार से गन्ने का पेमेंट समय दिलाने के लिए मिलो का घेराव किया जाएगा राष्ट्रीय प्रवक्ता इरकान चौधरी ने कहा संगठन राजनीति से परे हैं जो किसान मजदूर की बात करेंगे इस देश व प्रदेश की जनता पर राज करेंगे मंडल अध्यक्ष सलीम प्रधान ने कहा किसानों मजदूरों का शोषण भारतीय किसान यूनियन संघर्ष बर्दाश्त नहीं करेगी प्रशासन के लोगों की हटधर्मिता ओर रिश्वत खोरी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर
जिला अध्यक्ष राजेंदर प्रधान राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी प्रदेश महासचिव खुर्शीद तोमर प्रदेश महासचिव रोहित मोरल मेरठ मंडल अध्यक्ष सलीम प्रधान मंडल अध्यक्ष युवा असीम खत्रीमंडल उपाध्यक्ष नॉफील खान जिला संयोजक मास्टर आसिफ
जिला अध्यक्ष युवा तनुज त्यागी जिला उपाध्यक्ष असलम तोमर जिला उपाध्यक्ष भूरे खान जिला उपाध्यक्ष तस्सवर खान
उस्मान रझेटी बाबू खान शाखावत  उर्फ़ ननवा शाहनवाज़ उर्फ़ शानु युवा जिला उपाध्यक्ष नवेद तोमर राजेंद्र कश्यप
नवीन त्यागी आदि हजारों लोग मौजूद रहे