पोश एक्ट की जानकारी के लिए लगाए पोस्टर।

पोश एक्ट की जानकारी के लिए लगाए पोस्टर।

चिलकाना महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति फेज -4 के अंतर्गत पोश एक्ट से संबंधित पोस्टर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए गए जागरूकता अभियान में महिला हेड कांस्टेबल सोनी यादव, विनीता तथा अंजू द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहों पर, शैक्षिक संस्थानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर पोश एक्ट से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। हेड कांस्टेबल सोनी ने बताया कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए बनाए गए निवारण अधिनियम 2013 में व्यवस्था की गई है कि कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ लैंगिक उत्पीड़न होने पर वह परिवाद समिति के सामने अपनी समस्या रख सकती है। समिति के सदस्य जांच कर महिला की समस्या का समाधान करेंगे। इन पोस्टर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्टर में यह भी बताया गया है कि किसी भी तरह की समस्या आने पर महिलाएं संबंधित थाना क्षेत्र, 1090 सहित अन्य जरूरी फोन नंबरों पर अपनी समस्या बता सकती हैं। महिला का फोन आने पर  पुलिस तुरंत सक्रिय होकर कार्रवाई करेगी।