विस्थापित कॉलोनियों की समस्या को लेकर इंटरफ़ेस कार्यक्रम - वर्ष 2013 से लेकर अभी तक नहीं मिला कॉलोनी वासियों को सरकारी लाभ

विस्थापित कॉलोनियों की समस्या को लेकर इंटरफ़ेस कार्यक्रम  - वर्ष 2013 से लेकर अभी तक नहीं मिला कॉलोनी वासियों को सरकारी लाभ
शामली। कांंधला विकासखंड की इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में सामाजिक संस्था एक्शन ऐड इंडिया के द्वारा इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान एवं विस्थापित कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे में घर से बेघर हुए लोगों ने कस्बे में शरण ली थी। नगर के आसपास विस्थापित लोगों ने कई कॉलोनियां बसा रखी हैं। विस्थापित कॉलोनी सरकार की योजनाओं सहित विकास कार्यों से वांछित हैं, कॉलोनी के लोग समय-समय पर जनप्रतिनिधियों सहित विकासखंड के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग करते रहते हैं। मंगलवार को विकासखंड की इदरीश बैग बिहार कॉलोनी में सामाजिक संस्था एक्शन ऐड इंडिया के द्वारा इंटरफ़ेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विस्थापित कॉलोनी से आए लोगों ने संस्था के कोऑर्डिनेटर रिजवान सैफी के माध्यम से बताया कि कॉलोनी में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सरकारी योजनाएं, आंगनवाड़ी, जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बरसात होते ही सड़कें कीचड़ से लबालब वह जलमग्न हो जाती हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान चमन सिद्दीकी ने सभी समस्याओं को सुनकर कहा कि कॉलोनियों में विकास कार्य हो रहे हैं और जो जो समझते हैं उनका भी जल्दी निस्तारण कराया जाएगा। विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार ने भी विस्थापित कॉलोनी सें आए लोगों की समस्याओं को सुनकर जल्दी निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव वेंटिलेटर यासमीन,आयशा, फरमान, सामिया, आबिदा, भूरा, व अलग अलग कॉलोनी से आए दर्जनों लोग मौजूद रहे।