राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य  का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत 

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य  का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत 

 सपा मुखिया पर बोला बड़ा हमला
 रमेश बाजपेई 
रायबरेली। भाजपा राज्यसभा सांसद और संगठन महासचिव अमरपाल मौर्य के जनपद पहुंचने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। बता दें भाजपा सांसद अमरपाल मौर्य रविवार को एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने रायबरेली होते हुए अमेठी लोकसभा के सलोन तहसील जा रहे थे इसी बीच रास्ते में त्रिपुला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया मीडिया से बात करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के आज मुख्तार अंसारी के गाँव जाकर श्रद्धांजलि देने के मामले पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सपा मुखिया उनके घर नही गए। वह किसी के जीवन को भी राजनीति से जोड़कर कार्य करते हैं तो इससे घृणित कार्य नही हो सकता। वह हमेशा वोट बैंक की राजनीति करते हैं।चाहे रमजान हो, बिजली हो, सबमे वह राजनीति करते थे। सोनिया गाँधी के राज्यसभा जाने के मसले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपना बंगला बचाने के लिए राज्यसभा गई है,जब कि रायबरेली के लोगो ने उन्हें हमेशा सर पर बिठा के रखा। इसबार रायबरेली में भी कमल खिलेगा। सांसद अमरपाल मौर्या आज सलोन और तिलोंई में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे।