रायबरेली जनपद सुखाग्रस्त हो घोषित ,,सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव

रायबरेली जनपद सुखाग्रस्त हो घोषित ,,सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव

रमेश
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकिया। जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने रायबरेली जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। वहीं बिजली निर्बाध रूप से 18 घंटे  देने की मांग भी की। सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि इस समय धान रोपाई का सीजन है और अभी भी 70% क्षेत्र धान की रोपाई से वंचित है। इस समय जनपद में 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अखिलेश यादव की सरकार में 18 घंटे बिजली किसानों को मिला करती थी। वहीं आज प्रदेश में 6 से 8 घंटे बिजली किसानों को मिल पा रही है और किसान परेशान है। नहरों में मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है। सारी नहरे सूख गई हैं।किसान की फसल चौपट हो गई हैजनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए जो बिजली आ रही है उसे 18 घंटे निर्बाध रूप से रायबरेली के किसानों को मिलनी चाहिए। नहरों में जो मांग है उसकेअनुरूप किसानों को पानी मिलना चाहिए।जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूरिया खाद के लिए इस समय हाहाकार मचा हुआ है। मजबूरी में किसान डुप्लीकेट खाद लेने की मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय उनको संरक्षण दे रही हैं।बछरावां पुलिस पर आरोप लगाते हुए इन्होंने कहा कि बछरावां में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।