बडागांव के आदर्श माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के योगेश अध्यक्ष व सुभाष प्रबंधक

बडागांव के आदर्श माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के योगेश अध्यक्ष व सुभाष प्रबंधक

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।बडागांव के आदर्श माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव सोमवार को सम्पन्न हो गया। इसमें सर्वसम्मति से चयनित कार्यकारिणी में योगश अध्यक्ष व सुभाष चंद प्रबंधक चुने गए। कार्यकारिणी ने पद गोपनीयता की शपथ ली।

चुनाव अधिकारी राजकीय हाई स्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद ने बताया कि ,सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन हो गया है। इसमें योगेश अध्यक्ष, सुभाष चंद प्रबंधक, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र सिंह उपप्रबंधक, महेश चंद कोषाध्यक्ष, अनिल आय व्यय निरीक्षक चुने गए। इसके अलावा ब्रजभूषण, सुरेन्द्र, उमेश, कुलदीप, राजेन्द्र और ब्रजेश त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।