किसानों के मान सम्मान में कोई कमी नहींं आने दी जाएगी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

किसानों के मान सम्मान में कोई कमी नहींं आने दी जाएगी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

नगर में राज्यमंत्री केपी मलिक के आवास तथा बावली में अनिल तोमर के आवास पर स्वागत कार्यक्रम

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बड़ौत| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का राज्यमंत्री केपी मलिक के निवास पर नगरवासियों के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। 

ग्राम बावली में पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के निवास पर प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन के उत्थान के लिए विकास कार्य किया है।उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों के मान सम्मान में कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है ,बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।सभी वर्गों के लोगों को सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।