तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढी दहशत, विडियो का प्रमाण देने के लिए रात भर बाहर बाधे रखा बकरा

तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढी दहशत, विडियो का प्रमाण देने के लिए रात भर बाहर बाधे रखा बकरा

संवाददाता अजय कुमार

बालैनी।सिंघावली अहीर थाने के समीप में स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री के आसपास लगातार तेंदुए के पदचिह्न दिखने से फेक्ट्री के मजदूरों में दहशत व्याप्त है , जबकि वन विभाग तेंदुए की मौजूदगी को मानने को तैयार नही है। इसी ऊहापोह के चलते बीती रात फैक्ट्री के लोगों ने फैक्ट्री के बाहर बकरे को बांधकर रात भर तेंदुए का इंतजार किया। वहीं शुक्रवार की रात में सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद आधा दर्जन गाँवो के लोग दहशत में रहे।दूसरी ओर तेंदुए का प्रमाण देने के लिए एक फैक्ट्री के बाहर बकरे को बांधकर तेंदुए के आने और बकरे के ऊपर झपट्टा मारने की विडियो का प्रमाण देने के लिए मजदूर इंतजार करते रहे।

बता दें कि,सिंघावली अहीर थाने से करीब 300 मीटर दूर लकड़ी के सामान बनाने की फैक्ट्री बन रही है  जिसमें दर्जन भर लोग काम करते हैं। तीन दिन पहले तेंदुए ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड अब्बास पर हमला कर उसे घायल कर दिया था और लगातार तेंदुए को फैक्ट्री के आसपास देखा जा रहा है तथा उसके पंजे के निशान भी कई जगह बने हुए हैं। 

लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और तेंदुए की मौजूदगी को मानने से इंकार किया, तथा फैक्ट्री के मजदूरों से कहा कि, पहले तेंदुए की पुष्टि होगी तब हम पिंजरा लगाएंगे। बीती रात फैक्ट्री के लोगों ने फैक्ट्री के बाहर एक बकरे को बांध दिया औए इंतजार करने लगे कि, तेंदुआ आये और बकरे का शिकार करे  तो हम वीडियो बनाकर वन विभाग को दें। तेंदुए के चलते आसपास के गाँवों के लोगो में भी दहशत व्याप्त है। 

इसबीच किसी ने शुक्रवार की रात तेंदुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके चलते सिंघावली अहीर, रोशनगढ़, दौलतपुर, सैदपुर आदि गाँवों के लोग रातभर दहशत में रहे और गाँवो में लोगो ने ऐलान कराया तथा सभी को सतर्क रहने के लिये कहा। वन दरोगा देशपाल का कहना है कि, अभी तक क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि नही हुई है ,किसी ने कहीं और जगह की वीडियो यहाँ की बताकर वायरल कर दी थी। वन विभाग की टीम लगातार गाँवों में जाकर जाँच कर रही है।