संविधान दिवस पर विचार प्रस्तुत कर छात्राओं ने सम्मान को कायम रखने की ली शपथ

संविधान दिवस पर विचार प्रस्तुत कर छात्राओं ने सम्मान को कायम रखने की ली शपथ

संवाददाता सीआर यादव


अमीनगर सराय।  कस्बा स्थित जय सागर कन्या इंटर कालेज में संविधान दिवस पर शिक्षिकाओं व छात्राओ ने अपने विचार रखे और इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया।

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित सभा में कार्यक्रम संयोजिका अनिता शर्मा ने संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसे आजाद भारत के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया और कहा कि,इसमें सभी नागरिकों के लिए  समान अधिकार प्राप्त हैं, हिन्दू, मुस्लिम ,सिख, ईसाई सभी धर्मों के लिए एक जैसे नियम बनाये गए हैं, जो हमारी एकता व अखण्डता को दर्शाते हैं। निरुपमा त्यागी ने संविधान के प्रावधानों को विस्तार से बताया | 


छात्रा सिफा, छवि, काजल, कोमल, साइस्ता ने भी संविधान पर प्रकाश डालते हुए इसकी गरिमा को बनाये रखने की शपथ दिलाई।