जनपद के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी दें, स्रोतकर्ता का होगा इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज

जनपद के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थलों की जानकारी दें, स्रोतकर्ता का होगा इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज

जनपद निर्माण के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर होंगे सम्मानित

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | राजधानी दिल्ली के समीप स्थित उत्तर प्रदेश के इस जनपद को 19 सितंबर में 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, रजत जयंती महोत्सव के रूप में जनपद को और अधिक पहचान दिलाने के उद्देश्य से बागपत में पर्यटन को अत्यधिक बढ़ावा दिए जाने के प्रयास शुरू किए गए हैं |

जिला मजिस्ट्रेट व जिलाधिकारी राज कमल यादव ने जनपदवासियों से अपील की है कि ,जनपद के ऐतिहासिक स्थल, पर्यटक स्थल , सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए यह प्रयास शुरू कर दिए गए हैं | बताया कि, जनपद का कोई भी ऐतिहासिक स्थल क्यों प्रसिद्ध है ,क्या उसका इतिहास रहा है , इस सबके संबंध में जिला पर्यटन विभाग की ईमेल आईडी     

baghpattourism@gmail.com व जिला सूचना अधिकारी के फोन नंबर 9453005427 पर ऐतिहासिक स्थल का फोटो सहित सूचना दे सकते हैं | सूचना देने वाले स्रोतकर्ता का पर्यटन पुस्तिका में नाम दर्ज किया जाएगा और बागपत महोत्सव के अवसर पर उसे मंच से भी सम्मानित किया जाएगा | 

जिलाधिकारी ने अपील की है कि, अपने जनपद के अधिक से अधिक ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध स्थलों के संबंध में जानकारी दें और बागपत को टूरिज्म बागपत बनाएं ।