भैंस को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे चार युवक तभी ढह गई मिट्टी कुएं में दबे 4 युवकों का सफल रेस्क्यू 4 घंटे तक चला ऑपरेशन।

भैंस को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे चार युवक तभी ढह गई मिट्टी कुएं में दबे 4 युवकों का सफल रेस्क्यू 4 घंटे तक चला ऑपरेशन।

एटा। में सोमवार की शाम कुएं में गिरी भैंस को निकालने के लिए इसमें उतरे चारों युवक हादसे का शिकार हो गए। कच्चे कुएं का ढाय गिरने से चारों कुएं में फंस गए। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में चारों को बचा लिया गया। JCB लगाकर कुएं के चारों तरफ की खुदाई की गई। करीब चार घंटे बाद चारों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले में पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं चारों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी स्वस्थ हैं। विधायक और SDM मौके पर मौजूद रहे पूरा मामला जिले की अलीगंज तहसील के नयागांव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहां तेज सिंह की भैंस करीब 30 फीट गहरे और पतले कुएं में गिर गई थी। उसे निकालने के लिए चरण सिंह पुत्र जवाहरलाल, अवनीश पुत्र इंद्रपाल, प्रेमपाल पुत्र कैलाश सिंह, भोपाल पुत्र पुत्तु पहुंचे। इसी दौरान कुएं का ढाय गिर गया। इसी में चारों 30 फीट नीचे जाकर दब गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अलीगंज और एसडीएम अलीगंज वेद प्रिय आर्या द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं अलीगंज के बीजेपी विधायक सत्यपाल सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे बाद कुएं में मिट्टी की ढाय में दबे चारों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। चारों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी अलीगंज भेजा गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है।