कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने "वन महोत्सव" का किया शुभारंभ

कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने "वन महोत्सव" का किया शुभारंभ

••"एक पेड़ मां के नाम" थीम पर वन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत ।आओ एक नया निर्माण करें वृक्षों से धरा का श्रृंगार करें "एक पेड़ मां के नाम", पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत "वन महोत्सव" का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।कलेक्ट्रेट परिसर के शहीद स्मारक स्थल पर पौधारोपण करते हुए उन्होंने सभी को पौधा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा, एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाएं। जनपद को 14 लाख पौधे लगाए जाने का इस वर्ष लक्ष्य मिला है। उसके साथ गांव-गांव तहसील तहसील क्षेत्रवार पौधे लगाए जाएंगे और जनपद को हरा-भरा बनाया जाएगा ।उन्होंने इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उनका संरक्षण करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस बार लगभग 14 लाख पौधारोपण का लक्ष्य जनपद को दिया गया है, जिसके अनुसार पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया जाएगा। कहा कि ,पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करें, पौधों के महत्व को समझें तथा इनका संरक्षण करें। इस वर्षा काल में होने वाली वर्षा जल का संचयन करने हेतु जन सामान्य को जागरूक करें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, वन क्षेत्रधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।