बरनावा में भाकियू(अराजनैतिक) की बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने का आह्वान

बरनावा में भाकियू(अराजनैतिक) की बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने का आह्वान

अधिवेशन 9 से 11 अक्तूबर तक हरिद्वार में

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | बरनावा गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं एवं पदधिकारियों की बैठक में हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन 9 से 11 अक्तूबर तक हरिद्वार में आयोजित होगा | बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए किसानों में वर्तमान सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से अवगत कराने व अधिक से अधिक किसानों को अधिवेशन में लाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया |

बैठक में जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने कहा कि, सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज देश का किसान तमाम दुश्वारियों से जूझ रहा है। फसलों का समय पर वाजिब दाम नहींं मिलने से हालात और भी बिगड़ रहे हैं। किसानों के हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। 

उन्होंने बताया संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 9 अक्टूबर से हरिद्वार में होगा, जिसमें जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदधिकारी भाग लेंगें। बैठक में ब्लाक व जनपद पदाधिकारियों को अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के संचालन में हुई बैठक में संगठन मंत्री संजीव दांगी, ईश्वर गुर्जर, सुदेशपाल, राकेश धामा, सुधीर धामा, जगदीश, अनीश कुरेशी, कुलदीप कुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे |