बछरावां पुलिस को बड़ी कामयाबी अवैध गांजे के साथ चार अभियुक्त किया गिरफ्तार।

बछरावां पुलिस को बड़ी कामयाबी अवैध गांजे के साथ चार अभियुक्त किया गिरफ्तार।

रमेश बाजपेई 

बछरावां रायबरेली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत बछरावां पुलिस टीम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बछरावां पुलिस ने 16 किलो 100 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए के साथ चार अभियुक्त महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र उमानाथ सिंह उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम उस्कामऊ तौधीकपुर थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर,.सुरेश यादव पुत्र अमरजीत यादव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी पुरे कनपुरियन का पुरवा अतौली थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर,.सोनू सिंह पुत्र सत्य शरण सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी उस्कामऊ तौधीकपुर थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर ,वही रोहित दीक्षित पुत्र उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र श्री राम दीक्षित निवासी लक्ष्मणपुर त्रिवेदीगंज थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी को थाना क्षेत्र के चुरूवा पश्चिम गांव बाइपास तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध स्थानीय थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैl अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में बछरावां की पुलिस टीम मौजूद रही।