मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बडौत के लिए किया पद विहार, बड़ागांव से बैंड बाजे से दी विदाई

मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बडौत के लिए किया पद विहार, बड़ागांव से बैंड बाजे से दी विदाई

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।बड़ागांव से रविवार को मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने बडौत के लिए पद विहार किया। बैंड बाजे फूल वर्षा से उनके संघ को श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी।

पूज्य आचार्य विमर्श सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री 108 विशुभ्र सागर महाराज ससंघ तिजारा राजस्थान से आकर त्रिलोकतीर्थ मंदिर परिसर मेंं विराजमान रहे। इसी दौरान रविवार को चातुर्मास के लिए बडौत के जैन श्रद्धालु उनको लेने बडागांव पहुंचे, उनके अनुनय विनय के पश्चात मुनिश्री ने ससंघ बडौत के लिए विहार किया। इस दौरान बैंड बाजे व पुष्प वर्षा से मुनिश्री को विदाई दी गई। 

त्रिलोकतीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि, पद विहार में बडौत जैन समाज से प्रमोद जैन, संदीप जैन, अतुल जैन, अशोक जैन आदि शामिल रहे।