मंत्रोच्चार के साथ भगवान के अभिषेक के साथ शुरू हुआ 16 दिवसीय शांति विधान

मंत्रोच्चार के साथ भगवान के अभिषेक के साथ शुरू हुआ 16 दिवसीय शांति विधान

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के भगवान महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को शांति विधान में भगवान का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कराया गया।वहीं ब्रह्मचारिणी कल्पना दीदी ने विधान के महत्व को बताया।

शांति विधान में सबसे पहले भगवान् की वंदना हुई व भगवान शांतिनाथ का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। नित्य नियम पूजा के बाद शांति विधान का अनुष्ठान हुआ।ब्रह्मचारिणी कल्पना दीदी ने विधान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि, विधान में शामिल धर्मावलम्बियों के बडे से बडे दुख भगवान दूर करते हैं। परिवार में खुशहाली, सुख शांति कायम होती है। 

विधान में दीपक जैन, वीरेन्द्र जैन, शुभम जैन, अनिकेत जैन, अजित जैन, रूचि जैन, मधु जैन, त्रिशला जैन, ऊषा जैन आदि शामिल रहे। विधान 16 दिनों तक चलेगा।