सडक से लेकर सदन तक किसानों के हक के लिए संघर्ष को हर समय तैयार : धर्मेन्द्र आर्य

सडक से लेकर सदन तक किसानों के हक के लिए संघर्ष को हर समय तैयार : धर्मेन्द्र आर्य

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र आर्य निवासी अर्जुनपुरम बडौत को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह और समस्त कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किया गया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि, धर्मेन्द्र आर्य के भारतीय किसान यूनियन भानू का जिलाध्यक्ष बनने से जिले में संगठन और भी अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की सभी जायज मांगे व समस्याएं और भी मजबूती से उठाई जाएंगी। 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र आर्य ने सम्पूर्ण पुरुषार्थों और समर्पण से किसान, मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कहा कि ,संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सौपे हैं, उसका वे भली-भांति पालन करेंगे और किसानों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के हक-हकूक व अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा और उन्हें उनके अधिकार दिलाये जाएंगे।