चित्रकूट- एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ युवा मोर्चा ने भरी हुंकार।

चित्रकूट- एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ युवा मोर्चा ने भरी हुंकार।

चित्रकूट: भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जिले के 11 मण्डलों में बाइक यात्रा निकाली। जिसमें भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी गयी। 

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा हीरो ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार जिले के सभी 11 मण्डलों में बाइक यात्रा निकाली जा रही है। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का मन जनता बना चुकी है। तीन राज्यों में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने से जनता का मन भी स्पष्ट हो चुका है। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। बाइक यात्रा के जरिए इन योजनाओं की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कर्वी नगर में शिवाकान्त पाण्डेय, पहाडी मण्डल में विश्वनाथ कुशवाहा, गढीवा मण्डल में आदित्य तिवारी, सरधुवा मण्डल में प्रकाश सिंह, शिवरामपुर में देवकीनन्दन पाण्डेय, भरतकूप में भानू पाण्डेय और अनुराग द्विवेदी, मानिकपुर में निलेश दुबे, ऐचवारा में नीरज त्रिपाठी, मऊ में हर्ष मिश्रा, बरग़ढ़ में राजू केशरवानी के नेतृत्व में बाइक यात्रा निकाली गयी हैं।