सामूहिक विवाह योजना मंे एक दूजे के हुए 225 जोडे

सामूहिक विवाह योजना मंे एक दूजे के हुए 225 जोडे

चित्रकूट: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत  बुधवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, सदस्य गौ सेवा आयोग कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र द्वारा भगवान गणेश के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।

विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री कामतानाथ की धरा पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेष के मुख्यमंत्री ने गांव की गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने के उद्देश्य से लागू की। जिसमें प्रति जोड़ा वैवाहिक कार्यक्रम के लिए 51 हजार रुपए दिया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा की प्रभु श्री कामतानाथ की धरती पर यह कार्यक्रम आज आयोजित हुआ और हम सभी लोगों को अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तो मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू करके गांव की गरीब कन्याओं को लाभ दिया है।

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि इस राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में 225 नवविवाहित जोड़ों का यहां पर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कराया गया। जिसमें बौद्ध धर्म रीत रिवाज के अंतर्गत 12 जोड़ा एवं मुस्लिम समुदाय की रीति रिवाज के अंतर्गत एक जोड़ा का विवाह संपन्न कराया गया। कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से 51 हजार रुपए की धनराशि खर्च की जाती है। जिसमें 35 हजार रुपए नगद कन्या के खाते में दिए जाते हैं साथ ही कन्या के जेवरात व श्रृंगार के लिए 10 हजार रुपए व 6 हजार रुपए आयोजन में व्यय किया जाता है। कहा की यह महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कि मनसा है कि लोगों की शादी में खर्चा कम हो इस उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना लागू कर प्रत्येक जिले में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसे गांव की गरीब जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वपूर्ण योजना है। हमारे जनपद में एक और अच्छी योजना संचालित की जा रही है जो अस्पतालों में बच्ची पैदा होती है उसका जन्मदिन मनाया जाता है।

विधायक मऊ मानिकपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके बाद विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र व अन्य सामग्री भी प्रदान की गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल मां भगवती संगीत पार्टी द्वारा भी विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।

विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रेमलाल बाल्मीकि, सुरेश अनुरागी, भाजपा के पंकज अग्रवाल, ममता तिवारी, आशीष सिंह राजकुमार त्रिपाठी आदि जनप्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डी सी एन आर एल एन भीम जी उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, नगर पंचायत मानिकपुर राम आशीष वर्मा सहित संबंधित अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि तथा वर व वधु के परिवारिक जन मौजूद रहे।