महर्षि दयानंद सरस्वती और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह के जयंती समारोह में यज्ञ, पुष्पांजलि व गोष्ठी आयोजित

महर्षि दयानंद सरस्वती और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह के जयंती समारोह में यज्ञ, पुष्पांजलि व गोष्ठी आयोजित

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजीत सिंह व महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उनके आदर्शों को अपनाकर गाँव, किसान, समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

चौ चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वाधान में हुए समारोह में रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि, किसानों की खुशहाली के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजीत सिंह ने पूरे जीवन संघर्ष किया। गन्ना किसानों की आर्थिक ऊन्नति के लिए उन्होंने सर्वाधिक चीनी मिलें लगवाकर लाभकारी मूल्य दिलवाने का काम किया। आज उनके संघर्ष के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हुई है। पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने कहा कि ,हमें किसानों के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदान को भूलना नहींं चाहिए। प्रो बलजीत सिंह आर्य ने महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

डॉ अनिल आर्य के संचालन में हुए समारोह में राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्ज्वल ,एड जयवीर सिंह तोमर, अश्वनी तोमर, धीरज उज्ज्वल, विश्वास चौधरी, सुधीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, नीरज पंडित, सुरेश मलिक, डॉ साहब सिंह, सुबोध राणा, उपेंद्र प्रधान, रेनू तोमर, सतेंद्र मलिक, रविंद्र हट्टी, हरपाल आर्य, जितेंद्र कंडेरा, रणबीर सिंह, मुकेश लोहड्डा, रामपाल तोमर, डॉ राजीव खोखर, सुशील वत्स, अमित चिकारा, अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे।