किसान यूनियन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार किया

किसान यूनियन  बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार किया

मेरठ। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक के निर्देशानुसार जिला मेरठ के गांव श्यामपुर महल में मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी अनिल चिकारा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन का विस्तार किया गया चौधरी जोगिंदर सिंह को मेरठ जिला अध्यक्ष,मेहताब अहमद को मेरठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसके बाद तहसील अध्यक्ष सरधना धीरेंद्र सिंह गुर्जर ने तहसील सरधना उपाध्यक्ष मास्टर सूरज पाल सिंह निवासी चिदौडी व ब्लॉक उपाध्यक्ष दौराला चौधरी संजय डागर निवासी जमालपुर को नियुक्त किया गया। बाद में मवाना तहसील अध्यक्ष सोनवीर सिंह गुर्जर व युवा तहसील अध्यक्ष शहजाद सैफी ने तहसील उपाध्यक्ष मवाना साजिद व शंकर नाथ महाराज को तहसील महासचिव नियुक्त किया। जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष माछरा शहजाद व ब्लॉक अध्यक्ष किला परीक्षित गढ़ मास्टर परवेज ने अरुण कुमार शर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष किला परीक्षितगढ़ नियुक्त किया। जिला संरक्षक सरदार रणधीर सिंह ने गांव अध्यक्ष श्यामपुर संजीव व गांव अध्यक्ष चंदौडी समसुद्दीन व गांव अध्यक्ष जड़ौदा रईसउद्दीन को नियुक्त किया। युवा जिला उपाध्यक्ष वसी अहमद ने दर्जनों लोगों को किसान यूनियन की सदस्यता दिलाई।किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि जिला मेरठ में किसान मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्यूबवेलो पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे व किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा

इस मौके पर किसान यूनियन के निम्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे चौधरी अनिल चिकारा चौधरी जोगिंदर सिंह मेहताब अहमद रणधीर सिंह तारापुर सोनवीर सिंह गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, शहजाद राधना, गांव अध्यक्ष अदावली, शहजाद, वसीअहमद, जावेद अहमद गांव अध्यक्ष पुट्टी, इश्तहार, पृथ्वी सिंह, अदावली, मुकेश सैनी लावड, चौधरी सोराज सिंह, चौधरी होराम सिंह, चौधरी मनोज चौधरी, संजीव मेंबर आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।