नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने झोंकी ताकत, कई वार्डों में किया जनसंपर्क

नगर पालिका चुनाव

नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने झोंकी ताकत, कई वार्डों में किया जनसंपर्क

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत| नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान ने नगर में अग्रसेन मूर्ति, बावड़ी रोड, लोहिया बाजार, नेहरू मूर्ति, कुंदन पुरी, मधुबन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी में जाकर किया तूफानी जनसंपर्क। उन्होंने कहा ,जीतने के बाद शहर के मुख्य मार्गों के अलावा सीवर, पेयजल, नाली, खड़ंजा, राशन कार्ड, शौचालय, आवास सहित अन्य समस्याओं पर काम किया जायेगा। 

कहा कि, मेरे पांच साल वार्डों के विकास को समर्पित रहेंगे। प्रत्येक वार्ड को स्मार्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ,अपने नगर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। कहा कि ,भाजपा सरकार ने हर वर्ग सहित समाज के अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर लोगों ने काफी संख्या में उन्हें समर्थन देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर के विकास के लिए उन्होंने आने वाली 11 मई को सभी लोगों से बढ़-चढ़कर कमल के फूल पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान गौरव तोमर पलड़िया, विनोद पांचाल, रवि पालीवाल, राजगोपाल कश्यप अंकित वर्मा आदि मौजूद रहे।