पुलिस अधीक्षक ने मूक बधिरों के साथ मनाई दीपावली, दिए उपहार, भोजन परोसा

पुलिस अधीक्षक ने मूक बधिरों के साथ मनाई दीपावली, दिए उपहार, भोजन परोसा

वामा सारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह ने महिला वृद्धाश्रम में बांटी दीपावली की खुशियाँ

संवाददाता सीआर यादव

अमींनगर सराय। मानवीय संवेदनाओं और भारतीय संस्कृति के पोषक व प्रेरक एसपी नीरज कुमार सिंह ने दीपावली पर्व की खुशियों को यहाँ अपना घर आश्रम में असहाय, अनाथ, अक्षम और एकाकी बुजुर्गों के साथ उनकी सेवा, मिठाई, भोजन और मोमबत्ती व दीप जलाकर साझा किया |

कस्बा स्थित अपना घर आश्रम मे  बागपत पुलिस अधीक्षक ने दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने  सभी प्रभुओ को  मिठाइयां वितरित की। इस मौके पर आश्रम के सहयोगी भी उपस्थित रहे।


अपना घर आश्रम में मूक बधिरों सहित अपनों से बिछड़े हुए 31 प्रभुओं की सेवा की जाती है |वहीं दीपावली पर्व पर रविवार शाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने सभी प्रभुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा उसके बाद मिठाइया व फल वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने  आश्रम का निरीक्षण किया, जिसमें प्रभुओ के लिए शयन  कक्ष, मेडिकल स्टोर, भोजनशाला का निरीक्षण किया व तारीफ की। इस मोके पर बागपत सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इससे पूर्व जनपद की पुलिस कर्मियों की गृहिणियों की संस्था वामा सारथी की जिलाध्यक्षा एवं एसपी नीरज जादौन की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने मीतली के वृद्धाश्रम में जाकर निराश्रित महिलाओं को उपहार, मिठाई भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनत्व दिया, जिसकी खूब सराहना की गई