सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए किया विडियो वायरल | पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान कर हथियार समेत धर दबोचा |

अनावश्यक रूप से हथियार का प्रदर्शन न करने के लिए पुलिस कप्तान अनेक बार विभिन्न मंचों से कह चुके हैं, फिर भी रौब गालिब करने के चक्कर में युवाओं द्वारा कभी कभी हथियारों का प्रदर्शन होने पर पुलिस की सख्त रुख अपना लेती है | सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बसौद निवासी रमीज पुत्र आस मोहम्मद को एसआई दिग्विजय सिंह ने मय हथियार के गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है |