महिलाएं समाजवादी नीतियों का करें प्रचार , भाजपा द्वारा पैदा किए हालात से हर कोई दुखी : राजदेवी चौधरी

महिलाएं समाजवादी नीतियों का करें प्रचार , भाजपा द्वारा पैदा किए हालात से हर कोई दुखी : राजदेवी चौधरी

•• सपा का मिशन पूरा करने को हर बूथ पर महिलाएं रहेंगी मौजूद : डॉ सीमा यादव
••मुकेश कश्यप को दी गई टीकरी नगर की महिला सभा की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

 बागपत। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्षा व जनपद की महिला सभा की प्रभारी राज देवी चौधरी तथा प्रदेश सचिव किरण कालिया ने की समीक्षा बैठक। सपा के जिला आफिस पर की गई समीक्षा से पूर्व महिला सभा की कार्यकर्त्रियों ने किया जोरदार स्वागत। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने की और संचालन प्रिया चौधरी ने किया।


   
बैठक में डा सीमा यादव ने गत वर्षों में समाजवादी महिला सभा द्वारा जनपद में समाजवादी नीतियों के प्रचार प्रसार, आंदोलनों में गई भागीदारी और विगत विधानसभा चुनाव में किए गए कार्य का विस्तार से प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेवी चौधरी व प्रदेश सचिव किरण कालिया को बताया।इस दौरान सपा महिला  सभा की कार्यकर्त्रियों से भी राजदेवी चौधरी व किरण कालिया ने व्यक्तिगत रूप से संवाद कायम किया।

समीक्षा बैठक में अपने सम्बोधन में सपा महिला सभा की प्रांतीय उपाध्यक्षा राजदेवी चौधरी ने समाजवादी नीतियों का प्रचार प्रसार करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सतत संघर्ष का संदेश दिया और भाजपा के शासन से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को बदलने के लिए कार्य करने की आह्वान किया। कहा कि, मणिपुर की महिला उत्पीड़न की घटनाओं से विश्व भर में देश की छवि धूमिल हुई है , जबकि प्रधानमंत्री मणिपुर की घटनाओं को लेकर मौन रहे। बताया कि, देशभर के एनसीआरबी के आंकड़े प्रमाणित करते हैं कि ,जहां-जहां भाजपा के द्वारा शासित राज्य सरकार हैं, वहां महिलाओं और बच्चों के प्रति जघन्य अपराध बेहताशा वृद्धि हुई है।उन्होंने जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव को  लोकसभा 2024 की तैयारी के लिए हर बूथ पर दो महिलाओं को जोड़ने का निर्देश दिए। 

इस अवसर पर सह प्रभारी व प्रदेश सचिव किरण कालिया ने भी महिलाओं को प्रदेश में हो रही महिला यौन उत्पीड़न और अपराध की घटनाओं के प्रति सचेत करते हूए कहा कि, उत्तर प्रदेश में सरकार महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रही है । उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा गठबंधन के लिए कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को हराने के लिए कमर कसने का संदेश दिया।

 इस अवसर पर जिलाध्यक्षा डॉ सीमा यादव ने कहा कि ,केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पारित आरक्षण विधेयक में पूरी तरह से पिछड़े व अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं की अनदेखी की गई है ,जो पूरी तरह से देश की आधी आबादी के प्रति भाजपा सरकार की पक्षपातपूर्ण नीति का नमूना है।इस दौरान श्रीमती मुकेश कश्यप के नेतृत्व में जनपद से बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रदेश उपाध्यक्षा राज देवी चौधरी द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गयी , साथ ही जिलाध्यक्षा डॉ सीमा यादव द्वारा मुकेश कश्यप को समाजवादी महिला सभा में टीकरी की नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रिया चौधरी, कृष्णा यादव ,पायल धामा, विद्या यादव ,बाला शर्मा, मोनिका वाल्मीकि ,रेखा तेवतिया, मुकेश कश्यप, ईशा कश्यप, मुसर्रत, समीना, नफीसा, सलमा मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा महबूब मलिक, जिला अध्यक्ष मजदूर सभा नफीस सिद्दीकी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष नौमीराम कश्यप ,तहसीन मंसूरी, आकिल राजपूत, प्रवीण शास्त्री , फुरकान पहलवान ,दिलशाद उस्मानी, राजू प्रजापति ,शाने-ए- आलम  समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।