हमारे सपने चैरिटेबल ट्रस्ट , तीसरी वर्षगांठ पर बच्चों को बाटी पुस्तकें

हमारे सपने चैरिटेबल ट्रस्ट , तीसरी वर्षगांठ पर बच्चों को बाटी पुस्तकें

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। हमारे सपने चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तीसरी वर्षगांठ पर बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को अलग-अलग तरह की हर कक्षा के लिए किताबें बांटी गई। जिन्हे प्राप्त करके सभी बच्चे बहुत खुश हुए। 

संस्था द्वारा किताबों के साथ-साथ खाने के लिए स्नैक्स में समोसा वगैरह भी वितरित किए गए। बच्चों ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता खेड़ा को वादा किया कि, वे उन किताबों को बहुत अच्छे से पढ़ेंगे और जब संस्था में दोबारा आने पर पढ़ाई कार्य करके भी दिखाएंगे। 

संस्था के संस्थापक नवीन ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब होगी, जब वे बच्चे सचमुच में इन पुस्तकों से पढ़ाई करेंगे। शिक्षा बच्चों के लिए उनके भविष्य का सबसे बड़ा आधार होती है। जो बच्चा ,शिक्षा को प्राप्त करता है, वह अपने साथ-साथ अपनी सात पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करता है। हमारे सपने संस्था के कार्य में शौकीन  खालिद ,रुखसाना, निशा और नूर आदि ने पुस्तक वितरण में अपना भरपूर सहयोग दिया।