गायत्री प्रज्ञा धाम में एसडीएम द्वारा किया गया कंबल वितरण।    

गायत्री प्रज्ञा धाम में एसडीएम द्वारा किया गया कंबल वितरण।    

   सुल्तानपुर:शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कंबल वितरण का कार्य जारी रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को तहसील बल्दीराय के अंतर्गत आने वाली मयांग ग्राम सभा में बने गायत्री प्रज्ञा धाम मंदिर पर बल्दीराय एसडीएम विदुषी सिंह ने पहुंच कर पहले पूजन अर्चन और आरती की उसके पश्चात गायत्री परिवार के लोगों ने पुष्पमाला और गायत्री मंत्र का दुपट्टा एवम पुस्तक देकर स्वागत और सम्मान किया। इसी के साथ वहां मौजूद  4 ग्राम सभाओं के गरीब, असहाय एवं निराश्रित , बुजुर्ग महिलाओं और मंदिर के सेवादारों को ठंड से बचने के लिए एसडीएम विदुषी सिंह ने सैकड़ो कंबल वितरित किए। इस अवसर पर लेखपाल संघ अध्यक्ष संतराम यादव,लेखपाल सुशील यादव,नामवर,रविंद्र प्रताप सिंह, युवा समाज सेवी बजरंग यादव, गया बक्स यादव, हृदय राम यादव, भगवान दास, छोटेलाल, ओमप्रकाश सिंह, और शत्रुघ्न मिश्रा के साथ मयांग ग्राम सभा के प्रधान  के साथ  सभी ग्राम सभाओं के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।