विकास के बडे़ पायदान पर खड़ा होगा सहारनपुर: महापौर

विकास के बडे़ पायदान पर खड़ा होगा सहारनपुर: महापौर

महापौर ने भगवती कॉलोनी में किया सीसी रोड व नाली निर्माण का शुभारंभ
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार का कहना है कि सहारनपुर विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्दी ही यह शहर विकास के एक बडे़ पायदान पर खड़ा नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के मार्गदर्शन में नगर निगम सहारनपुर को एक श्रेष्ठ शहर बनाने का प्रयास कर रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में निरंतर सड़क व नाला निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराये जा रहे हैं। 
महापौर डॉ. अजय कुमार यहां वार्ड 27 भगवती कॉलोनी में बीस लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पार्षद भी लोगों के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। पार्षद मयंक अग्रवाल, पार्षद ज्योति अग्रवाल व पार्षद वीरसेन सिद्धू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। महापौर ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। 
महापौर डॉ.अजय कुमार ने पार्क सहित भगवती कॉलोनी का निरीक्षण किया और लोगों से  समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपाल कृष्ण कालड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, विनोद गुप्ता व क्षेत्र के अनेक लोग शामिल रहे।