खेकड़ा के जंगल में मिला लावारिस शव

खेकड़ा के जंगल में मिला लावारिस शव

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे में काशीराम कॉलोनी के पास गन्ने के एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कस्बे में तहसील के पास काशीराम कॉलोनी बनी हुई है ,उसके पास संजय के खेत हैं। संजय ने उनमें गन्ने की फसल बोई हुई है। शुक्रवार की सुबह उन्हें गन्ने के खेत में शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद लावारिस में पंचनामा पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मृतक की उम्र 52 वर्ष के आसपास है। वह सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए था। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान भी नहीं दिखाई दे रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारण का पता चल सकेगा।