देश दीवाने अभियान की प्रदेश अध्यक्ष व संगठन में महामंत्री बनी चांदनी दीक्षित

देश दीवाने अभियान की प्रदेश अध्यक्ष व संगठन में महामंत्री बनी चांदनी दीक्षित

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बड़ौत।देश दीवाने अभियान संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक योगी परविंद आचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व महिला प्रभाग संगठन महामंत्री के रूप में बड़ौत निवासी चांदनी दीक्षित पांडे को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र जारी किया है। 

दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चांदनी दीक्षित ने संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक को धन्यवाद दिया और कहा कि, अपने पद के प्रति खरा उतरने का हर पल प्रयास किया जाएगा, साथ ही संगठन का जो भी दिशा निर्देश होगा, उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि,जल्द ही प्रदेश कमेटी व प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष व कमेटी का विस्तार करने का प्रयास होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालों में अनिता खोखर, प्रीति शर्मा, बोबील चौधरी, कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे।