विषेष अभियान चार को

विषेष अभियान चार को

चित्रकूट: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकूट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र 26 जुलाई 2022 व भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्र 25.07.2022 द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराये जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर 2022, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक, विशेष अभियान 4 दिसम्बर 2022, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष अभियान 4 दिसम्बर 2022 (रविवार) को समस्त पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेबिल अधिकारी अपने सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहेगें।