दिव्यांग खिलाडियों ने प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

दिव्यांग खिलाडियों ने प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

चित्रकूट: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर चित्रकूट में स्थित जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में विगत 1 सप्ताह से विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, संगीत गायन एवं वादन की प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, ब्रेल प्रतियोगिता,  बधिर प्रहसन प्रतियोगिता,  योग की प्रतियोगिता, टाइपिंग प्रतियोगिता, काव्य पाठ हिंदी एवं संस्कृत की प्रतियोगिता के साथ ही अनेक शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी हुई प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई।  खेलकूद में भी लगभग 25 प्रकार के खेलकूद के विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 विश्व दिव्यांग दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव तथा अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, कुलसचिव आर पी मिश्र ने मा सरस्वती के चित्र पर मालार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जगदगुरु रामभद्राचार्य ने केवल दिब्याग छात्रों के लिए यह विश्वविद्यालय खोला है, यहां छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जाता हैं। जो बच्चे पढ -लिख कर समाज की मुख्य धारा में जुडेंगे। छात्रों को कार्यक्रम अद्भुत है। इन्हें दो शब्दों सहानुभूति और समानभुति के द्वारा ही  हम  इन लोगो को खुशियां दे सकते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  विश्वविद्यालय में दिब्याग छात्रों की प्रतिभा निखारने का कार्य यहां के शिक्षक  कर रहे है जो अतुलनीय है। योग के माध्यम से विभिन्न आसानो का अपने आप मे सीखना अद्भुत  क्षमता व शक्ति है। आम लोगों को इन कलाओं को सीखने में वर्षों लग जाएंगे। आप पढ-लिखकर समाज में अपनी प्रतिभा का उपयोग करें। जीवन में कठिन परिश्रम से आगे बढ़ सकते है। गुरुदेव ने सिद्ध कर दिया है कि अब दिब्यांगता अभिशाप नहीं वरदान है। कार्यक्रम में संगीत  विभाग की प्रभारी डा ज्योति वैष्णव ने गीत प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  अवलोकन के बाद अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आनंद मेले में दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा  भिन्न-भिन्न खाद्य सामग्रियों के स्टाल पर अवलोकन किया। आनंद मेले का आयोजन विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया। संचालन सांस्कृतिक समन्वयक डाॅ गोपाल मिश्र ने किया एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का संयोजन अमृतांशु मिश्र , क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर कुलसचिव आर पी मिश्र, समस्त शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी एस पी मिश्र ने दी।