किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने की बैठक

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने की बैठक

चित्रकूट: भारतीय किसान यूनियन ने विद्युत विभाग की अनिष्चित कालीन हडताल से किसानों को हो रही समस्याओं को देखते हुए शनिवार को बैठक की। बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि बिद्दुत विभाग की अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर खेती बर्बाद हो रही हैं। इसके जिम्मेदार सरकार है। सरकार और जिला प्रशासन समस्याओं पर क्यों गम्भीर नही है। उन्होंने कहा कि हम बिजली विभाग के कर्मचारियों की उनकी जाएज मांगों व संविदा कर्मचारियों की इस हड़ताल का समर्थन करते हैं। कहा कि सरकार जनता के हित में जो मांगे है उन पर क्यों ध्यान नही दे रही है। सरकार और कर्मचारियों की इस लड़ाई में किसानों की खेती बर्वाद हो रही हैं। इसके जिम्मेदार सरकार है। सरकार को जल्द ही विचार करना होगा। भाकियू जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि  यदि दो दिन में किसानों को बिजली नही मिली तो 5 दिसम्बर से भारतीय किसान यूनियन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार व जिला प्रशासन की होंगी। सरकार किसानों को न ही खाद उपलब्ध करा पा रही हैं और न ही बिजली उपलब्ध करा पा रही है। कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय कर्वी में आन्दोलन करेगा।