दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा अनुमोदना भक्ति में झूमी महिला श्रद्धालु

दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा अनुमोदना भक्ति में झूमी महिला श्रद्धालु

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत।श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महिला संघ द्वारा आज नगर की जैन स्थानक मंडी में दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा की अनुमोदन भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शिरकत की। बड़ौत निवासी गायक अंकुर जैन, शुभम जैन ने भक्ति भाव भरे गीत एवं भजन गाकर उपस्थित दीक्षार्थी संभव जैन की दीक्षा जीवन की अनुमोदना की |

स्थानक में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए तपस्वी धन्ना मुनि महाराज ने कहा कि, दीक्षा लेने वाले व्यक्ति अत्यंत साहसिक प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ दृढ़ मानसिकता के होते हैं, उसी दृढ़ता का परिचय संभव दे रहे हैं | बसंत पंचमी 26 जनवरी के शुभ दिवस संभव जैन के दीक्षा संस्कार ऋषभदेव सभागार में संपन्न होंगे |
धर्म सभा को साध्वी विभावना व साध्वी करुणा महाराज ने भी संबोधित किया | दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि ,कल दीक्षा की मेहंदी एवं भात की रस्म संपन्न होगी ,इसके लिए भी समस्त तैयारियां कर ली गई है तथा मेहंदी रस्म की संयोजक राखी जैन को बनाया गया है।

चांदी की ऐतिहासिक पालकी में निकलेगी दीक्षार्थी के निजी उपकरणों की यात्रा

बडौत।दीक्षार्थी संभव जैन दीक्षा के दौरान जिन वस्तुओं , शास्त्रों तथा धार्मिक उपकरणों को धारण करेंगे, उनको नगर की ऐतिहासिक चांदी की पालकी में उनके भाइयों के कंधों पर सवार कर शोभा यात्रा के दौरान प्रदर्शन हेतु निकाला जाएगा।

दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि ,श्री अजीतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चांदी की ऐतिहासिक पालकी मौजूद है, जिसमें प्रतिवर्ष श्रीजी प्रतिमा को विराजमान करके रथयात्रा में निकाला जाता है ,उसी ऐतिहासिक चांदी की पालकी में दीक्षार्थी संभव जैन के दीक्षा उपकरणों की शोभायात्रा निकाली जाएगी | इस हेतु चांदी की पालकी अजीतनाथ जैन मंदिर से जैन स्थानक मंडी में लाया गया है ,आज पूरे दिन विशेष रूप से उसकी सफाई कर उसमें धार्मिक उपकरण सजाने की व्यवस्था की गई।