अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाजपाइयों ने प्रदेश की योगी व केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाजपाइयों ने प्रदेश की योगी व केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

केन्द्र भाजपा 2024 का मिशन 

हाथरस। भाजपा के जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में भाजपाइयों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इन्द्रजीत आर्य व जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती रहे। मुख्य अतिथि इन्द्रजीत आर्य ने कहा कि प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर सबका साथ सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रहित सर्वोपरि माना जाता है, इसी में सभी वर्गों का हित सर्वोपरि है। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, सर्व समाज  से कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक योजनाएं चलाई है। पहले योजनाएं कागज पर चलती थीं ,अब योजनाओं का आवंटित धन पूरा पूरा लगाया जा रहा है,उन्होंने किसान सम्मान निधि के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने किसानों का सम्मान बरकरार रखा है। 
सदर विधायिका अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को बराबर सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया,योगी सरकार ने सभी वर्गों को साथ लेकर लोक कल्याण के कार्यों को पूर्ण किया। उन्होंने सरकार के किये गए कार्यों को गिनाया ,कहा कि पिछड़ वर्ग के लोगो का सम्मान भाजपा करती है ,और हमेशा करती रहेगी, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा अबकी बार 400 पार' का लक्ष्य जनता वोटो के जरिये पूरा कर रही है, इस बार भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानि कमल के फूल को भारी मतों से जीत दर्ज कराकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का काम करने के लिए जा रही है, क्योंकि भाजपा बिना भेदभाव किये हुए सभी वर्गों का सम्मान करती है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है। मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम सरकार कर रही है, मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया, उन्होंने कहा पूर्व सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हुआ सपा सरकार में ही एससी-एसटी वर्ग का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ, मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया, कांग्रेस ने केवल एससी जाति के लोगों को वोट बैंक की तरह ही देखा, जिलाध्यक्ष ने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं को गिनाया। इस सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा की गई, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामवीर माहौर ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान  पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने भी अपना उद्बोधन दिया ,रूपेश उपाध्याय जिला महामंत्री,हरीशंकर राना लोकसभा संयोजक,डॉ० बंगाली सिंह पूर्व सांसद,भगत सिंह लोकसभा प्रभारी अनुसूचित मोर्चा, रामवीर सिंह माहौर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष, रामवीर सिंह भैयाजी,सतेन्द्र कुमार विधानसभा प्रभारी, जीतेन्द्र कुमार महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, राजूराज  एडवोकेट , प्रवीन कुमार,तपन जौहर,गुरदीप निरंकारी , महेंद्र सिंह निगम , चरन सिंह सागर,भोला शंकर , अजय रावत, डॉ० हरी कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार,गुलशन निशा चौधरी, गिरीश दिवाकर, सतीश माहौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।