एमपी के डबरा में किसान मजदूर महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार

किसान नेता चौ.राकेश टिकैत नेमहापंचायत में पहुँचकर किया संबोधित
डबरा, मध्य प्रदेश। रविवार को किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि मध्यप्रदेश में 182 उपमंडी मध्य प्रदेश सरकार ने बेच दी है। सरकार को कृषि कानून वापस होने का भी भरोसा ही नहीं था, उन्होंने कहा कि नया सीड बिल लेकर केंद्र सरकार आ रही है, हाउस में रखा हुआ है, कभी भी लागू कर सकते हैं।
सरकार विदेश से जीएल सरसों बीज लेकर आ रहे हैं, उन्हें अपने देश के बीज पर भरोसा ही नहीं है, उन्होंने कहा कि 13 महीनों के आंदोलन में किसानों में कोई भेदभाव नहीं था। देश में फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शय पर निजी कंपनियों द्वारा बड़े-बड़े गोदाम बना लिए हैं। चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि भिखारी व व्यापारी से बच कर रहना चाहिये। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को जिंदा रहना है, तो आंदोलन से जुड़ना ही पड़ेगा। भाजपा रंगों की भी चोरी करती है, भगवा रंग देश को आजाद कराने वाले दीवानों और संतों का रंग है। उन्होंने कहा कि यह देश आंदोलन की भाषा समझता है।
इस देश को खेत में हल चलाने वाले किसान और मजदूर ही चलाएंगे। यह देश का किसान हल चलाना भूल गया तो देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा देश में इस समय कलम और कैमरा पर बंदूक का पहरा है। महापंचायत में आए हुए किसानों एवं मजदूरों से टिकैत ने कहा इस समय फसल, नस्ल बचाने के लिए फिर से कुर्बानी की जरूरत है। उन्होंने कहा सरकार ने जिस तरह अग्निवीर योजना लागू की है, यह योजना जब अग्निवीर 4 साल बाद रिटायर होंगे तो यही नौजवान क्रांतिवीर हो जाएंगे। देश का नौजवान इनसे जवाब मांग रहा है। किसी का नाम न लेते हुए टिकैत ने कहा कि जो अपनी पार्टी के नेताओं को सम्मान नहीं दे सकता, वह देश के किसानों को क्या सम्मान देगा, महापंचायत में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष मप्र.अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशबुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया ने भी महापंचायत को संबोधित किया।
महापंचायत में मंडल प्रमुख महासचिव जगदीश सिंह परिहार, मंडल महासचिव सत्यपाल सिंह राणा, महाराज सिंह जसावत, आकाश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह लाल प्रवीण मलिक, मालिक सिंह नरेंद्र सिंह रावत, हेमंत उपाध्याय, हीरा बाजवा, सहित तमाम किसान नेता ओर किसान उपस्थित रहे।
अनिल चौधरी की खास रिपोर्ट