शिक्षक संघ में पदों की बंदरबांट की संभावना के चलते शिक्षकों की नाराजगी भांप स्वराज पाल दूहुण बने खेवनहार

शिक्षक संघ में पदों की बंदरबांट की संभावना के चलते शिक्षकों की नाराजगी भांप स्वराज पाल दूहुण बने खेवनहार

••अब मेरठ व बागपत के शिक्षक नेताओं को प्रदेशीय संगठन में मिलेंगे ओहदे! 

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बडौत।चेतनारायण गुट के माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों में पनप रहे आक्रोश को कम करने के लिए स्वराजपाल दूहुण के प्रयास होंगे कामयाब। अब मेरठ व बागपत के शिक्षक नेताओं को भी प्रांतीय स्तर पर बनाया जाएगा पदाधिकारी। 

उप्र माशिसंघ (चेतनारायण) में प्रदेशीय कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह,मेरठ का नाम मांगे जाने पर भी उन्हें घोषित न करने पर तथा मण्डल के तीनों उपाध्यक्षों के नाम प्रदेश कार्यकारिणी से हटा दिए जाने पर मेरठ मण्डल में प्रदेशीय नेतृत्व के प्रति नाराजगी को देखते हुए,प्रदेशीय संरक्षक मण्डल के सदस्य स्वराजपाल दूहुण ने प्रदेशीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह से वार्ता कर नाराजगी को दूर करने का सफ़ल प्रयास किया।,प्रदेश अध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद बताया कि, मेरठ मण्डल के तीनों उपाध्यक्ष कोमबीर सिंह तोमर, जयप्रकाश वर्मा व महेन्द्र सिंह बैंसला को प्रदेशीय संरक्षक मण्डल में रखा जायेगा तथा प्रदेश मंत्री सुन्दर पाल सिंह यादव को प्रदेशीय उपाध्यक्ष बनाया जावेगा। वहीं मेरठ के कुलदीप सिंह को फिलहाल प्रदेशीय मंत्री बनाये जाने पर सहमति हुई है। बताया कि, उक्त निर्णय की घोषणा 10 जून से  प्रस्तावित त्रिदिवसीय प्रदेशीय सम्मेलन में शुक्रताल में की जायेगी।