मौन ही स्वीकृति पर्याय है! ,मूर्ति देवी विद्यापीठ में आयोजित की गई हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

मौन ही स्वीकृति पर्याय है! ,मूर्ति देवी विद्यापीठ में आयोजित की गई हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | स्थानीय मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ में आज हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विनोद गिरी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए किया।

मौन ही स्वीकृति का पर्याय, विषय पर दुर्गा, अंबिका ,भवानी एवं शक्ति सदन ने पक्ष व विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने भाषण में आज के समय से संबंधित उदाहरण देकर बड़े ही आकर्षक ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।निर्णायक मंडल में स्कूल प्रधानाचार्या बबीता पाराशर, हिंदी अध्यापिका सपना धामा व पायल त्यागी ने निर्णय लेते हुए , दुर्गा सदन से मनु विपक्ष में प्रथम स्थान तथा दुर्गा सदन से ही जारा खान व विपक्ष में शक्ति सदन से सृष्टि को प्रथम स्थान के लिए चुना। स्कूल प्रबंधक विनोद गिरी द्वारा चयनित प्रतियोगियों को उत्कृष्ट प्रमाणपत्र व सभी प्रतिभागियों को विशिष्ट सर्टिफिकेट प्रदान किए। प्रधानाचार्या बबीता पाराशर ने आगे भी छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी बात बेझिझक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया।