लेखपाल व समाजसेवी मुखिया  चंदपाल सिंह यादव ने जलवाए अलाव और बाटे कम्बल

लेखपाल व समाजसेवी मुखिया  चंदपाल सिंह यादव ने जलवाए अलाव और बाटे कम्बल

उरई (जालौन): कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी में रविवार को शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लेखपाल प्रियंका यादव व समाजसेवी मुखिया चंद्रपाल सिंह यादव के द्वारा गरीब परिवार को कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी के द्वारा कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
      तहसील क्षेत्र के निवाड़ी गांव में समाजसेवी मुखिया चंदपाल सिंहयादव व लेखपाल प्रियंका यादव ने गरीब असहाय व बुजुर्गो को कंबल वितरण किया। मुखिया चंदपाल सिंह यादव ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है गरीब और असहाय लोगों की सबको मदद करनी चाहिए। लेखपाल प्रियंका यादव ने कहा कि निस्वार्थ भाव से हर गरीब की सेवा करने वाला और जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा मानव धर्म निभाता है और इस काम के लिए सब को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों की सेवा का कार्य बहुत पहले से व्यक्तिगत स्तर पर करती आ रहा हूं और आगे भी यह कार्य नियंत्रण जारी रहेगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।