संयम सेठी बने व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष व अंतरिक्ष अरोडा पदोन्नत होकर जिला इकाई में बने संयुक्त महामंत्री व सौरभ बब्बर बने जिला कोषाध्यक्ष

संयम सेठी बने व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष व अंतरिक्ष अरोडा पदोन्नत होकर जिला इकाई में बने संयुक्त महामंत्री व सौरभ बब्बर बने जिला कोषाध्यक्ष

मोहित राय जसवाल

सहारनपुर  पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के *प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री  मुकुल अग्रवाल* के निर्देशानुसार जिला युवा इकाई का पुनर्गठन करते हुए संयम सेठी को व्यापार मंडल का *जिला अध्यक्ष(युवा)* मनोनीत किया गया। वहीं अंतरिक्ष अरोडा को उनकी कार्यकुशलता के चलते पदोन्नत करते हुए मेन बॉडी में *जिला संयुक्त महामंत्री* बनाया गया। *सौरभ बब्बर* को *जिला कोषाध्यक्ष* के पद पर *मनोनीत* किया गया। 

 बैठक को सम्बोधित करते हुए *जिलाध्यक्ष रोहित घई* ने कहा कि आज संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नये युवा व्यापारियों को संगठन से जोडा गया है। उन्होनें कहा कि आशा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। उन्होनें बताया कि जल्द ही नई इकाईयों का गठन किया जायेगा और साथ ही साथ व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें सरकार से मांग की कि जिस प्रकार शिक्षकों, स्नातकों एवं कलाकारों के लिए विधान परिषद व राज्यसभा में सीट आरक्षित है, उसी प्रकार व्यापारियों के लिए भी 4 विधान परिषद सदस्य व 2 राज्यसभा की सीटें आरक्षित की जायें। 

 इस दौरान बैठक में उपस्थित स0 *सुरेन्द्र सिंह, संजीव गक्खड, आशु निरंकारी, सुनील शर्मा, सुनील ठाकुर, मतीश्वर चाँदना, कमल अरोडा, नीरज अरोडा, विपिन बजाज, असीम अरोडा* आदि व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।