एकता काॅलोनी की 30 गलियों में चला विशेष, अभियान

एकता काॅलोनी की 30 गलियों में चला विशेष, अभियान

 
- रिपोर्ट्भवानी सैनी
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति भी किया जागरुक


सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में वार्ड 66 की एकता काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों की साफ सफाई के अलावा नालियों से शिल्ट निकाला गया और काॅलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक किया गया। 
नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज एकता काॅलोनी की करीब 30 गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सहायक नगरायुक्त के दिशा निर्देशन में चलाये गए इस अभियान में निगम के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों के अलावा दो टैम्पो, आठ रेहडे़ और एक पोकलेन लगायी गयी। इस दौरान करीब एक दर्जन प्लाटों की भी सफाई की गयी। अभियान के तहत निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने काॅलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक करते हुए घरों का कूड़ा इधर उधर न फेंककर निगम के कर्मचारियों को ही दें। 
अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक महेश राणा, पूर्व पार्षद गुलशेर, सफाई नायक बृजमोहन, अमर चंदेल, अब्दुल गफ््फार व महेंद्र आदि शामिल रहे।