यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 22 पुलिस कर्मियों के वाहनों का चालान किया गया

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 22 पुलिस कर्मियों के वाहनों का चालान किया गया

यातायात जागरुकता अभियान के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 22 पुलिस कर्मियों के वाहनों का चालान किया गया-
             पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह के नेतृत्व में बाराबंकी पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत सुरक्षित यातायात को लेकर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जनपद में कुल 22 पुलिस कर्मियों के वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।