हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा

बाराबंकी 
  जिसे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कांग्रेसजनों द्वारा चलाकर मोहल्ला, गली, गांव, मजरों में हर दरवाजे पर दस्तक देकर अपने नेता राहुल गांधी जी का पत्र, भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बूथ स्तर तक पहुंचाकर हर दरवाजे पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाना हैं, यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के बाद दो माह तक चलेगा जो ब्लाॅक स्तर पर ब्लाॅक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा फ्रंटल संगठनों के साथियों द्वारा अंजाम दिया जायेंगा।


 उक्त आशय की जानकारी आज पूर्व सांसद, मुम्बई के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी पर्यवेक्षक डाॅ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओंबरी आवास पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक में दी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन, संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया विशेष रूप से मौजूद थे, उक्त अवसर पर परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी शत्रोहन लाल रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद डाॅ. पुनिया तथा तनुज पुनिया ने माला पहनाकर स्वागत किया।
 मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जाडा गर्मी धूप बरसात में एक टीशर्ट पहनकर कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर तक 3500 किमी. की भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलकर इस देश की आवाम के दुख दर्द को बहुत ही करीब से देखा और जाना हैं उनकी लोकप्रियता के चलते देश की भाजपा सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद उसी का हिस्सा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आप सभी कांग्रेसजनो के सहारे बूथ स्तर ले जाकर राहुल गांधी जी का संदेश भाजपा सरकार की चार्जशीट जन - जन तक पहुंचाना हैं।
 कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने तैयारी बैठक के अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया हैं। अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर सम्पूर्ण जनपद की आवाम के दरवाजे पर दस्तक देकर आपको अपने नेता का पत्र और भाजपा सरकार की चार्जशीट पहुंचाना हैं। इसके लिये ब्लाॅक स्तर तक रूट चार्ट बनाकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेंगा और लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई कांग्रेस के तिरंगे के नीचे लड़ी जायेंगी। पूर्व में यह कार्यक्रम ग्रामीण अंचल तक ही सीमित था परन्तु अब नये निर्देशों के तहत् शहरी क्षेत्रों में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सम्पन्न किया जायेंगा।
 तैयारी बैठक के अंत श्रम प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मो. इरशाद अली के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसजनों द्वारा मृतक की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, मध्य जोन के अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सै. सुहेल, सना शेख, के.सी.श्रीवास्तव, शिवशंकर शुक्ला, रामानुज यादव, गौरी यादव, हाजी सईद अहमद, रामहरख रावत, रमनलाल द्विवेदी, देवेन्द्र सिंह मोनू, नेकचन्द्र त्रिपाठी, अजय रावत, कमल भल्ला, मो. आरिफ, इन्द्रेश वर्मा, अम्बरीश रावत, मुइनुद्दीन अंसारी, विजय बहादुर वर्मा, अरविन्द वर्मा, आमिर अयूब किदवई, अखिलेश वर्मा, सद्दाम हुसैन, धनंजय सिंह, सियाराम यादव, पवन यादव, सुरेन्द्र सिंह, राजू रावत, राजेन्द्र सोनी, अतीक अहमद सद्दन सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।