भारत जोडो यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम मिलते ही जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठन हुए सक्रिय

भारत जोडो यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम मिलते ही जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठन हुए सक्रिय

शहर कांग्रेस ने नगर की बस्तियों में सघन जनसंपर्क करते हुए यात्रा में शामिल होने का किया आह्वान, मिला समर्थन

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा के बागपत जनपद में आने के कार्यक्रम की संगठन स्तर पर मिली सूचना से पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता हुए सक्रिय |  3 जनवरी 2023 में जनपद की सीमा में प्रवेश एवं 4 जनवरी को, बागपत -बड़ौत के रास्ते के तमाम गांवों व क्षेत्रों में जनमानस भी अपने संगठनों के माध्यम से भी यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित |

दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा के जनपद में सफल बनाने के लिए आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं जिला कांग्रेस के पूर्व  जिलाध्यक्ष चौ रामकुमार सिंह ने नगर के दिल्ली स्टैंड, छपरोली रोड, बरौली रोड, काशीराम कॉलोनी में घूम कर यात्रा को सफल बनाने का अभियान चलाया और पोस्टर बंटवाये | उन्होंने बताया कि, लोगों में भारी उत्साह है ,यात्रा सफल होगी , क्योंकि इसमें विभिन्न समाज एवं किसानों, मजदूरों, खिलाड़ियों ने भी शिविर बनाकर राहुल गांधी के सम्मान में स्वागत करने का निर्णय लिया है |

उन्होंने बताया ,देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार सहित नफरत मिटाने के उद्देश्य से ,यह भारत जोड़ो यात्रा लोग जुड़े हैं | नये साल के आगाज के साथ ही4 जनवरी को प्रातः  परिफरेल मवीकला से प्रारंभ होकर काठा,पाली,बागपत, सिसाना, गौरीपुर होती हुई गुफा वाले बाबा के पास 1 घंटे के विश्राम के बाद सरूरपुर खेड़की, ट्योढी, बडोली होते हुए बड़ौत आएगी। जिसका तमाम लोग स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं |

शहर की बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क और भारत जोडो यात्रा में शामिल होने का आह्वान करने वालों में चौ यशवीर सिंह, डॉक्टर नरेंद्र शर्मा, मनीष जैन रविंद्र शर्मा, देवेंद्र चौहान,मोहित जैन, पुष्पेंद्र राना, उर्मिला सिंह  महिला जिला अध्यक्ष समीम खान, कपिल शर्मा,सुनील रोहिल्ला आदि उपस्थित रहे।