परमात्मा की उपासना करना मनुष्य ही नही सभी जीवों का कर्तव्य: योगाचार्य अरविन्द शास्त्री

परमात्मा की उपासना करना मनुष्य ही नही सभी जीवों का कर्तव्य: योगाचार्य अरविन्द शास्त्री

संवाददाता जयपाल राणा

दोघट ।क्षेत्र के गाँव आजमपुर मुलसम में योगाचार्य अरविंद शास्त्री के ब्रह्मत्व में जीवों के कल्याण एवम् पर्यावरण की शुद्धि के लिए तीन दिवसीय यज्ञ की आज पूर्णाहुति हुई। जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा द्वारा कहा गया कि ,मनुष्यों को किसी भी प्रकार का नशा नहींं करें तथा प्रभु की उपासना नित्यप्रति करने का आह्वान किया।

आचार्य अरविंद ने कहा कि,अपने देवो की स्तुति उपासना करना मनुष्यों का परम लक्ष्य हैं।मनुष्यों को चाहिए कि वह सभी जीवों के कल्याण के लिए पंच महायज्ञ करें और पंच महायज्ञ के द्वारा प्रभु धन्यवाद करें ।उन्होंने बताया कि परमात्मा सच्चिदानंद, स्वरूप, निर्विकार, सर्वव्यापक, न्यायकारी व दयालु हैं।उसमे कोई दोष व विकार नही हैं ,वह कभी शरीर धारण नहींं करता,इसीलिए वह सर्वज्ञ है ।

आचार्य रोहित व कपिल शास्त्री ने मन्त्रोच्चार करते हुए यज्ञ को सम्पन्न कराया ।योगाचार्य अरविंद ने यज्ञ में पहुँचे श्रद्धालुओं से सभी प्रकार के नशे को त्यागने का निवेदन किया ।यज्ञ में मास्टर कृष्णपाल ,ब्रह्मचारी आर्य , सुशील राणा ,मा प्रमोद ,आनंद छिल्लर ,जयपालसिंह ,जितेन्द्र कुमार ,संजीव कुमार ,ब्रह्मपाल सिंह व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।