पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश ,बेटियों ने प्रधानाचार्य को जन्मदिन पर भेंट किया पौधे

पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश ,बेटियों ने प्रधानाचार्य को जन्मदिन पर भेंट किया पौधे

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

छपरौली।नगर स्थित ऐम एजुकेशन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार आर्य के जन्मदिन पर सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क की प्रेरणा से स्कूली छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्य को कमलकर, पत्थरचट्टा व स्कैनपाम के पौधें भेंटकर आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।वहीं बेटियों से उपहार स्वरूप पौधें प्राप्त कर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार आर्य ने कहा, पेड़ पौधे केवल पृथ्वी का आभूषण ही नहीं,सभी जीवों प्राण भी हैं। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी सम्भव नहीं है। 

समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा कि,पर्यावरण के प्रति जागरूकता पृथ्वी पर जीवन बचाने के समान है। दूषित पर्यावरण हमारे लिए ही नहीं, विश्व के लिए एक चिन्ता का विषय बन गया है।इस अवसर पर समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय सहित अक्षिता, काव्या जैन, मानवी, सृष्टि, आराध्या, इति खोखर, अपेक्षा, ख़ुशी, वंशिका, वेदान्सी, अंशिका, राधिका आदि उपस्थित रही।