नगर व जिला स्तर से लेकर प्रांतीय चुनाव की तैयारी,उप्र उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान 15 जून तक

नगर व जिला स्तर से लेकर प्रांतीय चुनाव की तैयारी,उप्र उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान 15 जून तक

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी विष्णु दत्त पाराशर ने जिले के व्यापारियों से त्रि वार्षिक चुनाव के लिए रणवीर व सदस्यता अभियान पूरा करने का आह्वान किया। 

 बागपत के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर व्यापारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया ,संगठन का 3 वर्ष में चुनाव हेतु सभी नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है तथा इसकी सूचना प्रांतीय कार्यालय कानपुर को भेजनी है।सभी नगर इकाइयों का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य रूप से करें व नगर इकाई से अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष पदेन प्रांतीय बैठकों एवं चुनावमें डेलीगेट के रूप में भाग लेने के अधिकारी होंगे।

बताया कि,कुछ वरिष्ठ व्यापारियों को प्रांतीय समिति का सदस्य बनाया जाएगा, यह समस्त कार्य 15 जून से पूर्व पूरा करना है। बैठक में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,महामंत्री हंसराज गुप्ता पंकज गुप्ता, जिला मंत्री दीपक गोयल, मनोज मित्तल, नगर कोषाध्यक्ष श्रेयांश जैन हेमकांत आर्य प्रमोद जैन संदीप गोयल सचिन सिंघल नरेश अग्रवाल सहित अनेक व्यापारियों ने भाग लिया। अभिमन्यु गुप्ता ने 15 जून तक समस्त कार्य को पूर्ण करने का भरोसा दिया।